जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर प्रदेश महासचिव और जोधपुर प्रभारी विक्रम सिंह शेखावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। वहीं, छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को एनएसयूआई जोधपुर शहर के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डॉ. बबलू सोलंकी के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने ग्राम सजाड़ा में प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई पक्के और अस्थायी निर्माण ध्वस्त कर दिए।