डूंगरपुर के बिछीवाड़ा में नेशनल हाईवे 48 पर प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर के निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिछीवाड़ा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने ट्रॉमा सेंटर के लिए आवंटित भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने और निर्माण कार्य तुरंत शुरू करने की मांग की। उन्होंने प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है, चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में काम शुरू नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर की स्थापना से क्षेत्रवासियों को दुर्घटनाओं और आपातकालीन स्थितियों में तत्काल उपचार मिल सकेगा। हालांकि, भूमि पर अवैध अतिक्रमण के कारण यह परियोजना लंबे समय से अटकी हुई है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि सात दिन के भीतर सरकार और प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर उपखंड कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस सचिव लक्ष्मीचंद यादव, एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष रमण भाई यादव, ब्लॉक अध्यक्ष दीक्षांत पाटीदार, बिछीवाड़ा मंडल अध्यक्ष संजय जोशी, यूथ कांग्रेस डूंगरपुर विधानसभा अध्यक्ष पवन गमेती, अजित लबाना, ब्लॉक महासचिव धनपाल तबियाड़, कालू भाई वगात, बेचर अहारी, हरीश घाटिया, शांतिलाल मोडिया, हरीश भगोरा, चेतन भाई, लक्ष्मण भगोरा, मगनजी कलासुआ, पूर्व अध्यापक गोविंद मेणात, दिलीप बरण्डा, अनिल कलासुआ, जीवन उपसरपंच पवाड़ा, भावेश जोशी, बाबूलाल डोडियार, योगेश पटेल, कमला कलासुआ, भगत शंकर अहारी, बापूराम बरण्डा, शांतिलाल खराड़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
