चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के लम्बोर खेड़ी गांव के जगवीर रेपसवाल की अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। वे बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में तैनात थे। पहाड़ी क्षेत्र में बचाव दल के साथ काम करते समय उनके ऊपर पत्थर गिर गया। जवान की पार्थिव देह कल पैतृक गांव पहुंचेगी। पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए राजगढ़ स्थित शहीद स्मारक पर रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। तीन महीने पहले अवकाश पर आए थे जगवीर रेपसवाल साल 2010 में बीआरओ में भर्ती हुए थे। वह लगभग तीन महीने पहले ही अवकाश पर अपने घर आए थे और उसके बाद ड्यूटी पर लौटे थे। जगवीर अपने पीछे पत्नी संतोष कुमारी, 13 साल का बेटा और 11 साल की बेटी छोड़ गए हैं। उनके पिता जय सिंह रेपसवाल का निधन वर्ष 1998 में हो गया था। मां कमला देवी और छोटे भाई सुखबीर रेपसवाल हैं। शहीद का दर्जा देने की मांग जगवीर के निधन की खबर मिलते ही पूरे राजगढ़ क्षेत्र में गमगीन माहौल है। गांव के रविन्द्र फगेड़िया ने कहा- जगवीर को सरकार और प्रशासन की तरफ से उचित सम्मान और शहीद का दर्जा नहीं मिला, तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
