Larsen And Toubro Share Price: शेयर बाजार की तेज शुरुआत के बीच लार्सन एंड टुब्रो (Larsen and Toubro) के शेयरों में बुधवार, 29 जुलाई को अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। जेफरीज और गोल्डमैन सैश से इस शेयर को ‘बाय’ रेटिंग मिली हुई है। वहीं, सीएलएसए ने इस शेयर को ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग दी है। जेफरीज ने एलएंडटी शेयर पर 5000 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है।