Gold Rate Today 29 July 2026: सोने की कीमतों में आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजे दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 660 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 600 रुपये की गिरावट के साथ 1,31,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 500 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। चांदी की बात करें, तो यह बिना किसी बदलाव के साथ 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।