Why Share Market Rise Today: भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को भारी बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 658 अंक की बढ़त के साथ 77,423.77 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 50 मिनट पर यह 1.06 फीसदी या 816 अंक की बढ़त के साथ 77,584 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 7 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.90 फीसदी या 216 अंक की बढ़त के साथ 24,201 पर ट्रेड करता दिखा।
