पत्नी के कैरेक्टर पर शक के चलते उसकी बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी इंजीनियर पति ने आत्महत्या का रूप भी देने की कोशिश की। हालांकि, मृतका के पिता के आरोपों के आधार पर पति पर शक गहरा गया था। घटना कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ की शिक्षक कॉलोनी में 27 जुलाई की है। बुधवार को डीएसपी सचिन शर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर और कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। कैरेक्टर पर करता था शक
बहरोड़ थानाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया- उत्तरप्रदेश के मऊ जिले के मधुबन निवासी धर्मेंद्र सोनी ने अपनी पत्नी दीपिका वर्मा की हत्या कर दी। धर्मेंद्र दीपिका के कैरेक्टर पर शक करता था। इसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़े होते थे। रात में मारपीट की, ससुर का फोन भी नहीं उठाया
डीएसपी सचिन शर्मा ने बताया- 26 जुलाई की रात को धर्मेंद्र ने शराब पीने के बाद दीपिका के साथ बेरहमी से मारपीट की। रात में दीपिका ने अपने पिता को मामले की जानकारी भी दी, दीपिका के पिता ने धर्मेंद्र से बात कर समझाइश की, लेकिन धर्मेंद्र नहीं माना और दीपिका को अपने साथ ले जाने की बात कही थी। बाद में धर्मेंद्र और दीपिका ने ने फोन उठाना बंद कर दिया। सुबह फिर से की मारपीट, घर का सामान बिखेरा
इसके बाद धर्मेंद्र ने 27 जुलाई की सुबह दीपिका के साथ फिर से मारपीट शुरू की। झगड़ा इतना बढ़ गया कि घर का पूरा सामान अस्त-व्यस्त हो गया। बाहर खड़ी गाड़ी को भी आरोपी ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। सिर दीवार पर मारा, गला दबाकर हत्या
आवेश में आकर धर्मेंद्र ने दीपिका का सिर दीवार से दे मारा। सिर में अंदरूनी चोट लगने से दीपिका बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। आरोपी इतने में भी नहीं रुका और गला दबाकर दीपिका की हत्या कर दी। सुसाइड दिखाने के लिए पंखे पर लटकाना चाहा
पत्नी की हत्या के बाद धर्मेंद्र ने पूरी घटना को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की। उसने दीपिका को पंखे से लटकाने की कोशिश की थी, लेकिन दीपिका के वजन और धर्मेंद के नशे की हालत में होने की वजह से ऐसा हो नहीं पाया और पंखा मुड़ गया था। डीएसपी ने बताया- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि मरने से पहले दीपिका के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। दीवार पर सिर लगने से उसके सिर में रक्त का थक्का जम गया था। बाद में गला दबने से दीपिका की मौत हुई है। दोनों में अक्सर होते थे झगड़े
दीपिका के परिजनों के अनुसार, धर्मेंदर दीपिका के कैरेक्टर पर शक करता था। इसी को लेकर अक्सर उन दोनों में विवाद होते रहते थे। थानाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया- धर्मेंद्र सोनी केशवाना स्थित एक ग्लास कंपनी में सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। दीपिका और धर्मेंद्र की शादी 2019 में हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं थी। फिलहाल, आरोपी धर्मेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। हत्या में प्रयुक्त वस्तुओं, घटनाक्रम और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के संबंध में कई अहम सुराग मिलने की संभावना है। मामले की जांच जारी है और पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। घटना से जुड़ी से खबरें भी पढ़ें- 1. पत्नी के शव के पास बैठा मिला इंजीनियर:खुद ने पुलिस बुलाई, कहा- पत्नी ने कुछ खा लिया; पड़ोसियों से बोला- फंदा लगा लिया 2. विवाहिता के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया:कहा-कागज पर कुछ लिखने का दबाव बना रहा था, शव के पास बैठा मिला था पति