गुजरात के साबरकांठा में पुलिस ने कथित हनीट्रैप के जरिए लोगों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस के अनुसार दो युवतियों समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जांच में सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को बुलाने और लूटपाट करने के आरोप सामने आए हैं. मामले की जांच अभी जारी है.
