सीकर जिले के नीमकाथाना में पूर्व सरंपच को लेटर लिखकर 15 लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लेटर को पूर्व सरपंच के घर से 30 मीटर दूर और दुकान के सामने स्थित मंदिर में रख दिया। घटना सदर थाना क्षेत्र के गणेश्वर गांव की है। पूर्व सरपंच को 3 साल पहले (अप्रैल, 2023) भी इसी तरह से धमकी मिल चुकी है। थाना अधिकारी जयसिंह बसेरा ने बताया- बुधवार सुबह 8 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र स्थित गणेश्वर गांव के मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर में धमकी भरा लेटर मिला है। जिसमें 15 लाख रुपए की फिरौती मांग गई है। सूचना पर टीम गांव में पहुंची। मंदिर के पुजारी को मिला लिफाफा पुलिस ने बताया- घटना को लेकर पीड़ित घासीराम अग्रवाल (60) ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि सुबह पौने 8 बजे पुजारी पूजा के मंदिर आया। इस दौरान शिवलिंग के ऊपर एक लिफाफा रखा मिला। जिस पर घासीलाल अग्रवाल, सरपंच गणेश्वर लिखा था। इस पर पुजारी लेटर सामने स्थित मेरी (घासीलाल अग्रवाल) की किराना-मेडिकल की दुकान पर उनके बेटे को दे दिया। बेटे दीपक (35) ने जब लेटर को पढ़ा तो उसमें 10 दिन में 15 लाख रुपए देने और नहीं देने पर गोली मारने की धमकी लिखी थी। इस पर उसने फौरन अपने पिता को सूचना दी। गोली मारने की धमकी दी, लेटर में नीचे अपने नंबर लिखे लेटर में लिखा- “घासीराम अग्रवाल, सरपंच गणेश्वर। हमारा नाम अनिल सैनी, गौतम कुमार और अभिमन्यु कुमार है। हमें 10 दिन के अंदर 15 लाख रुपए चाहिए। अगर नहीं दिए तो गोली मार देंगे। सरपंच हमको पैसे चाहिए।” 3 साल पहले 10 रुपए की फिरौती देने की धमकी मिली थी पीड़ित ने घासीराम ने बताया- आरोपियों ने लेटर में धमकी के बाद अपने फोन नंबर लिखे हैं। 3 साल पहले अप्रैल 2023 में भी टीम महाकाल ग्रुप के नाम से 10 लाख रुपए की फिरौती का लेटर मिला था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 दिन में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पहले खुद सरपंच रहे, 2019 में पत्नी बनीं सरपंच घासीराम अग्रवाल साल 2010 से 2015 तक वे गणेश्वर ग्राम पंचायत के सरपंच रहे। इस समय वह ग्राम सेवा सहकारी समिति का अध्यक्ष हैं। 2019 में उनकी पत्नी सुशीला अग्रवाल गणेश्वर की सरपंच बनीं। … यह खबर भी पढ़ें जयपुर के व्यापारी से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी:रिवॉल्वर दिखाकर 10 दिन में पैसे देने की धमकी दी, पुलिस ने विद्याधर नगर से दबोचा जयपुर के व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को मुरलीपुरा थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। व्यापारी के घर जाकर रिवॉल्वर दिखाकर बदमाश ने रंगदारी मांगी थी। (पढ़ें पूरी खबर)
