मालशेज घाट स्थित कालू वॉटरफॉल के पास दो पर्यटकों की मौत हो गई. वहीं एक टूरिस्ट को समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया. मृतक पुणे के रहने वाले थे. पुलिस की मानें तो भारी बारिश की वजह से 26 जुलाई तक कालू वॉटरफॉल पर जाने से रोक लगाई थी. इसके बावजूद ये पर्यटक वहां पहुंच गए थे और हादसे में उनकी मौत हो गई,
