केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान पहली बार संसद पहुंचे. यहां कांग्रेस नेता जयराम रमेश से मुलाकात के दौरान उन्होंने खुद को ‘सड़क का लड़ाका’ बताते हुए प्रतिक्रिया दी. संसद में एनडीए सांसदों ने उनका स्वागत किया. फिलहाल उनकी अगली जिम्मेदारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं.