नीट पेपर लीक मामले के विरोध में जिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने संयुक्त रूप से मशाल जुलूस निकाला। यह प्रदर्शन ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत किया गया, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। जुलूस कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंबेडकर सर्कल पहुंचा। अंबेडकर सर्कल पर एक सभा आयोजित की गई, जहां प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को दोहराया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक होने से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। ये रहे मौजूद इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद सलीम नागौरी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रामलाल बिश्नोई, इलमदीन मेहर, प्रधान हाजी उमरदीन, शीशपाल बिश्नोई, नवल किशोर जोशी, भेराराम मकवाना और विजय नोखड़ा सहित कांग्रेस, यूथ कांग्रेस तथा एनएसयूआई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे।