जयपुर के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करते हुए मैच खेला। जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को खेले गए टी20 मैच में अशोक शर्मा ने 4 ओवर में 29 रन दिए। हालांकि उन्हें विकेट नहीं मिला। घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार प्रदर्शन के दम पर सिलेक्टर्स का भरोसा जीतने वाले अशोक को टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनने का मौका मिला। उनके डेब्यू के साथ राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। इसे प्रदेश के क्रिकेट इतिहास के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। जयपुर के रामपुरा गांव के रहने वाले तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने क्रिकेट करियर की शुरुआत राजस्थान से की थी। रणजी ट्रॉफी सहित कई घरेलू प्रतियोगिताओं में अशोक शर्मा ने अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से लगातार प्रभावित किया। नई गेंद से विकेट निकालने की उनकी क्षमता और डेथ ओवरों में नियंत्रित गेंदबाजी ने उन्हें घरेलू क्रिकेट के भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में शामिल कर दिया। लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण सिलेक्टर्स की नजर उन पर बनी रही और आखिरकार उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली। 4 ओवर में दिए 29 रन, नहीं मिला विकेट जिम्बाब्वे के खिलाफ अशोक शर्मा टीम 11 में शामिल हैं। पहले मैच में अशोक ने गति, स्विंग और सटीक गेंदबाजी कर 4 ओवर में 29 रन दिए। हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। गुजरात क्रिकेट से खेल रहे घरेलू क्रिकेट अशोक शर्मा ने हाल ही राजस्थान क्रिकेट को छोड़कर गुजरात क्रिकेट से जुड़ने का फैसला किया था। अब अशोक शर्मा घरेलू क्रिकेट में गुजरात से खेलते हैं। वहीं राजस्थान से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की अशोक शर्मा की यात्रा प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनी हुई है। IPL में कई टीमों का हिस्सा रह चुके अशोक अशोक शर्मा IPL में राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2025 में हुए ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने अशोक शर्मा को 90 लाख रुपए में खरीदा था। IPL 2026 में गुजरात टाइटंस ने पंजाब के खिलाफ अशोक को डेब्यू कराया। पूरे सीजन के दौरान उन्होंने लगातार प्रभावशाली स्पेल डाले और प्रतियोगिता की सबसे तेज गेंदों में से एक फेंककर अपनी गति का भी प्रदर्शन किया। इस दौरान अशोक ने 154.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। इस सीजन अशोक ने 6 मैच में 6 विकेट लिए थे। 32 रन देकर 2 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।
यह खबर भी पढ़ें… 2 तेज गेंदबाजों ने छोड़ा राजस्थान का साथ:अब हरियाणा और गुजरात से खेलेंगे; IPL में 154kmph की रफ्तार से कर चुके बॉलिंग राजस्थान के 2 तेज गेंदबाज अशोक शर्मा और गणेश सुथार अब राजस्थान की ओर से क्रिकेट नहीं खेलेंगे। दोनों खिलाड़ियों ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) ले ली है। अशोक शर्मा गुजरात और गणेश सुथार हरियाणा की टीम से अपना क्रिकेट करियर आगे बढ़ाएंगे। (पूरी खबर पढ़ें)
