केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 2 अलग-अलग कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में जयपुर में मैक्सिको से आए इंटरनेशनल पार्सल से LSD ब्लॉटर (ड्रग्स) बरामद की है। जबकि दूसरी कार्रवाई में मध्य प्रदेश के नीमच जिले से 978.820 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। नारकोटिक्स डिप्टी कमिश्नर नरेश बुंदेल ने बताया- CBN जयपुर ने 18 जुलाई को कस्टम्स कार्यालय जयपुर में मैक्सिको से आए एक इंटरनेशनल पार्सल की जांच की। तलाशी के दौरान पार्सल से LSD की पांच ब्लॉटर शीट बरामद हुईं, जिनमें कुल 500 ब्लॉट्स थे। इनका कुल वजन 7.71 ग्राम पाया गया। बरामद मादक पदार्थ को एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किया, मामले की जांच जारी है। LSD एक साइकेडेलिक ड्रग है
डिप्टी कमिश्नर नरेश बुंदेल ने बताया- LSD एक साइकेडेलिक ड्रग है, जिसे लोग एसिड, ब्लॉट्स, स्टैम्प्स आदि नामों से जानते हैं। LSD (लाइसर्जिक एसिड डाइएथाइलैमाइड) आमतौर पर छोटे रंगीन कागज (ब्लाटर पेपर जो डाक टिकट जितने आकर के होते हैं) तरल या छोटी गोलियां के रूप में मिलता है। जिसे आम लोग पहचान नहीं सकते। इसे अक्सर कागज की छोटी शीट्स पर लगाया जाता है। जिसे चाटकर या निगलकर सेवन किया जाता है। यह दिमाग में सेरोटोनिन रसायनों के स्तर को प्रभावित करता है। जिससे व्यक्ति की सोचने की क्षमता, समय का एहसास और भावनाएं पूरी तरह बदल जाती है। CBN को गुप्त मिली थी सूचना दूसरी कार्रवाई में CBN को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बोलेरो पिकअप में अवैध डोडा चूरा मध्य प्रदेश से मारवाड़ क्षेत्र ले जाया जा रहा है। सूचना पर CBN चित्तौड़गढ़ सेल की टीम 18 जुलाई की रात राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा स्थित सिंगोली-डिकेन रोड पर निगरानी के लिए पहुंची। कुछ घंटे इंतजार के बाद वाहन नहीं आने पर टीम ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान नीमच जिले की जावद तहसील के डिकेन गांव के पास जंगल में झाड़ियों के बीच एक कच्चे रास्ते पर बोलेरो पिकअप लावारिस हालत में मिली। तलाशी लेने पर उसमें 48 बोरों में भरा 978.820 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर डोडा चूरा और बोलेरो पिकअप को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया। मामले की जांच जारी है। ———————————————- ये खबर भी पढ़े –
कोटा में 50 लाख का डोडा चूरा पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार:कंटेनर ट्रक के आगे के टायरों के पास बनाया 8 फीट का गुप्त चैंबर; MP से पंजाब ले जा रहा था
