Gold Price Today: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। सोने का घरेलू वायदा भाव आज नए ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है। मंगलवार दोपहर एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 1.15 फीसदी या 1431 रुपये की तेजी के साथ 1,26,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वायदा भाव भी इस समय नए ऑल टाइम हाई पर ट्रेड करता दिखा। यह मंगलवार दोपहर एमसीएक्स पर 3.30 फीसदी या 5104 रुपये की बढ़त के साथ 1,59,749 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
