IT Stocks News: भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.45 फीसदी या 332 अंक की बढ़त के साथ 74,336 पर बंद हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.43 फीसदी या 99 अंक की बढ़त के साथ 23,217 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर थे।
