शिवगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी ने ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सेवा कार्य कार्यक्रमों का आयोजन किया। मंडल महामंत्री कुंदनमल राठी ने बताया कि 17 सितंबर को सुबह स्थानीय गोशाला में गायों को चारा खिलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष वेनाराम प्रजापत, राकेश सोनी, मनीष सर्राफ, रूपेश देवासी, महामंत्री कुंदनमल राठी, मंत्री मोहन मेघवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश भाटी, ठाकुर प्रसाद, पूर्व पार्षद शेषमल गर्ग और हितेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ये सेवा कार्य कार्यक्रम 17 अक्टूबर तक चलेंगे।
