India E-commerce Growth: भारत का ऑनलाइन शॉपिंग बाजार ( Online shopping market) तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। दिवाली सीजन (Diwali season) में यह मार्केट और तेज होने की संभावना है। रूबिक्स की नई रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 में लगभग 12.18 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा 2030 तक दोगुना होकर 28.97 लाख करोड़ रुपये का अंक छू लेगा। यह ग्रोथ 19% की सीएजीआर ( CGR) से होगी। शहरों का फैलाव, लोगों की बदलती पसंद और डिजिटल पेमेंट का बोलबाला इसके पीछे की वजहें हैं। भारत 2024 में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रिटेल मार्केट बन चुका है।