विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में बजरंग दल ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत एक निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया। यह शिविर सामुदायिक सभा भवन, सांसी बस्ती में लगाया गया। शिविर में कुल 170 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस शिविर में नर्सिंग अधिकारी कंवर लाल डॉयल, एकता मंच सीएचओ संघ के जिलाध्यक्ष सुनील पालीवाल, सीएचओ गजेंद्र पालीवाल और फार्मा सहायक हिरेंद्र सिंह ने अपनी सेवाएं दीं। इन्होंने किया सहयोग बजरंग दल के कार्यकर्ता भवानी सिंह, चंद्रशेखर जोशी, प्रकाश कुमावत सहित विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री हीरा लाल पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष बृज मोहन, ओंकार सोनी, भंवर लाल व्यास टीलू, अशोक शर्मा भाणा, नरेश सुथार, नारायण माली और अशोक व्यास ने मरीजों के पंजीकरण में सहयोग किया। भवानी सिंह ने यह भी बताया कि सेवा सप्ताह के तहत 51 पौधों का रोपण भी किया गया।
