स्वायत्त शासन विभाग (DLB) ने नगर निकायों में बड़े स्तर पर तबादला सूची जारी की है। इस फेरबदल में झुंझुनूं जिले की कई नगर पालिकाओं और नगर परिषद में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस फेरबदल में सबसे प्रमुख नियुक्ति झुंझुनूं नगर परिषद आयुक्त की है। जहां राकेश कुमार को नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि राकेश कुमार स्थानीय प्रशासनिक ढांचे से अच्छी तरह वाकिफ हैं। वे पूर्व में नवलगढ़ और बिसाऊ नगर पालिकाओं में अधिशासी अधिकारी (EO) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। श्रीगंगानगर नगर परिषद में सचिव के पद पर कार्यरत रहे राकेश कुमार अब झुंझुनूं नगर परिषद की कमान संभालेंगे। जिले के अन्य निकायों में भी व्यापक बदलाव किए चिड़ावा: गौतम शर्मा को चिड़ावा नगर पालिका का नया अधिशासी अधिकारी (EO) नियुक्त किया गया है। पिलानी (विद्या विहार): दिनेश नूनिया, जो अब तक चिड़ावा नगर पालिका में कार्यरत थे, उन्हें पिलानी (विद्या विहार) नगर पालिका में EO पद पर स्थानांतरित किया गया है। पिलानी: वर्षा चौधरी को पिलानी नगर पालिका का EO नियुक्त किया गया है। मुकुंदगढ़: पूनम चंद सेन को मुकुंदगढ़ नगर पालिका का नया अधिशासी अधिकारी (EO) बनाया गया है। दो अधिकारी किए गए APO प्रशासनिक फेरबदल के दौरान विभाग ने दो अधिकारियों को एपीओ (APO – Awaiting Posting Orders) भी किया है। इनमें नगर परिषद झुंझुनूं के राजस्व अधिकारी-द्वितीय अंगीश कुमावत और मुकुंदगढ़ के EO रविंद्र धनखड़ शामिल हैं।
