Retirement Planning: अगर आपकी उम्र 40 साल या उससे ज्यादा है, तो अब पैसों से जुड़ी छोटी-सी गलती भी भविष्य पर भारी पड़ सकती है। इस उम्र में बच्चों की पढ़ाई, होम लोन, माता-पिता की जिम्मेदारी और रिटायरमेंट की तैयारी एक साथ चलती है। ऐसे में सही समय पर निवेश, पर्याप्त बीमा और कर्ज पर नियंत्रण रखने से ही आर्थिक भविष्य सुरक्षित रह सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि 40 के बाद सबसे बड़ा लक्ष्य सिर्फ पैसा कमाना नहीं, बल्कि बनाई गई संपत्ति को सुरक्षित रखना भी होना चाहिए।
