Changes from 1st July 2026: साल 2026 की पहली छमाही अब खत्म होने जा रही है। यानी जुलाई का महीना स्टार्ट हो रहा है। हर नया महीना कुछ बदलाव लेकर आता है, जो आपकी जेब पर असर डालते हैं। ऐसे ही कुछ बदलाव 1 जुलाई से लागू होने जा रहे हैं। अगर आप पासपोर्ट बनवाना चााहते हैं, तो आपको ज्यादा पैसा देना पड़ेगा। आधार अपडेट करना फ्री हो जाएगा। बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने वालों को भारी भरकम जुर्माना देना होगा। साथ ही हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी की कीमतें भी तय होती हैं। आइए जानते हैं कि 1 जुलाई से क्या-क्या बदलने वाला है।
