प्रयागराज के अलोपीबाग में स्थित मां अलोप शंकरी मंदिर देश के 51 शक्तिपीठों में शामिल माना जाता है. यहां माता की कोई मूर्ति नहीं है, बल्कि दिव्य पालने की पूजा होती है. मान्यता है कि यहां माता सती के हाथ का पंजा गिरकर अदृश्य हो गया था. वहीं, लोगों का मान्यता है कि मनोकामना पूरी होने पर भक्त पवित्र कुंड में दूध, दही और मेवे चढ़ाते हैं.
