पाली से कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी ने कहा- कांग्रेस के कुछ लोग इधर की उधर करते हैं। ऐसे लोगों की मत सुनो। जिस ने भी ऐसा किया या करा उन लोंगों की फैक्ट्रियां और मकान बिक गए। भाटी ने राम मंदिर मुद्दे को लेकर भाजपा को घेरा, कहा- अयोध्य में भगवान राम के मंदिर में आए चढ़ावे में से लाखों रुपए की चोरी पकड़ी गई। यह लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने जैसा था, लेकिन खुद को रामभक्त कहने वाले भाजपाई इस पर खामोश क्यों है? पाली के बारसा रिसोर्ट में कांग्रेस की ओर से ‘छात्रों की गूंज अब पाली में’ कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। इस दौरान पाली विधायक भीमराज भाटी भी मौजूद रहे। बोले- भाजपा यूपी जीत गई तो चुनाव ही नहीं होंगे कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी ने आरोप लगाते हुए कहा- बंगाल का चुनाव में भाजपा के जीतने के कोई चांस नहीं थे, लेकिन रिजल्ट में भाजपा अच्छे वोटों से जीती। क्योंकि यह चुनाव मैनेज था। भाजपा ने अपने ऑफिसर, जवान लगा रखे थे। विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही थी। अब यूपी की बारी है। यहां भाजपा चुनाव जीत गई तो सोच लो भविष्य में देश में चुनाव नहीं होंगे। लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएंगा। चाइना और रूस में जिस तरह चुनाव होते है। वह स्थिति देश की हो जाएगी। कॉलेज प्रिंसिपल और सोशल वेलफेयर ऑफिसर पर किया कमेंट विधायक ने कहा- सरकार को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं है। पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे। पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री कुछ बोल नहीं रहे है। छात्र देश का भविष्य है, निर्माता है। साथ ही विधायक ने बांगड़ कॉलेज प्रिंसिपल और सोशल वेलफेयर ऑफिसर पर कमेंट किया। उन्होंने उनके चरित्र को लेकर सवाल खड़े किए। कहा NSUI के कार्यकर्ता भी परेशान है। विधायक की ओर से लगाए आरोप को लेकर बांगड़ कॉलेज प्रिंसिपल का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। ABVP के प्रियव्रत सिंह राजपुरोहित ने कहा कि विधायक भाटी को बिना तथ्य किसी के बारे में ऐसे कमेंट करना शोभा नहीं देता। प्राचार्य कॉलेज की समस्याओं के समाधान और छात्र हितों में हमेशा तत्पर रहते है। एनएसयूआई से जुड़े कुछ स्टूडेंट की कॉलेज में मनमानी रोकी इसलिए वे नाराज चल रहे है। कॉलेज में 2600 छात्राएं है। ढाई साल से आज तक प्रिंसिपल को लेकर कोई शिकायत नहीं है। एबीवीपी के जिला संयोजक दुर्गेश देवासी ने कहा कि विधायक ने आरोप लगाए है वह गलत है और तथ्यों के दिया है। छात्रों के पैसों से मंत्रालय चला रही सरकार जिला कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र मुंड ने कहा- शिक्षा के क्षेत्र में सलेक्शन की जगह रिजेक्शन लागू हो गया है। जिसमें बदलाव की जरूरत है। देश को व्यवसायिक शिक्षा की जरूरत है। लेकिन पेपर लीक हो रहे है। फीस के नाम पर देश के युवाओं से जो रुपए एकत्रित किए जा रहे है। जिससे सरकार मंत्रालय चला रही है। जबकि देश में शिक्षा को फ्री करने की जरूरत है। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वालों की संख्या घट रही है। अधिकतर सरकारी स्कूलों में टॉयलेट नहीं है। शिक्षा महंगी हो रही है। जो लोकतंत्र की हत्या जैसा है। नैतिकता के आधार पर शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। इस मुद्दे पर देश के प्रधानमंत्री भी मौन है। इन लोगों ने भी संबोधित किया जिला कांग्रेस प्रभारी सहप्रभारी श्रवण पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजी स्कूल खोले थे जिसे भाजपा बंद कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रतियोगिता परीक्षाओं के पेपर बहुत कठिन बना रहे है। भर्तियां रूकी है उसे खोलना चाहिए ताकि युवाओं को रोजगार मिले। पूर्व विधायक खुशवीरसिंह जोजावर ने कहा- पेपर लीक हो रही है जो स्टूडेंट्स के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। अबकी बार ऐसा हुआ तो जेनजी हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे जो सरकार पर भारी पड़ेगा। ओमा चौधरी ने कहा- देश का एज्युकेशन सिस्टम के कारण स्टूडेंट का भविष्य खराब हो रहा है जो देश का भविष्य है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की इस दौरान पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, ब्यावर कांग्रेस जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी ने केंद्र सरकार पर परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और राष्ट्रीय परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की है। प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी, जिला सह प्रभारी श्रवण पटेल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा, यशपालसिंह कुम्पावत व गणपत पटेल ने कहा कि देश का युवा केवल निष्पक्ष परीक्षा और अपनी मेहनत का सम्मान चाहता है। बार पेपर लीक जैसी घटनाओं से छात्रों का विश्वास कमजोर हो रहा है और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहेहैं। पाली शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, गोरधन देवासी, सुरबाला काला ने परीक्षाओं में लगातार हो रही अनियमितताओं, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी की ओर से अपना पक्ष रखा।
