सीकर में आज मुहर्रम पर्व मनाया गया। सीकर में दोपहर से लेकर शाम तक जाट बाजार और मोचीवाड़ा एरिया से मुहर्रम का जुलूस निकला। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्बला मैदान पहुंचा। सीकर में मुहर्रम पर्व पर 7 ताजिए जाट बाजार एरिया से और 6 ताजिए मोचीवाड़ा एरिया से निकले। मोचीवाड़ा एरिया से निकलने वाले ताजियों को परंपरा के मुताबिक नोटों की माला पहनाई गई। जुलूस के दौरान सीकर के जाट बाजार में पप्पू पहलवान ने कीलों पर लेटकर अपनी छाती पर रखकर करीब 50 किलो का पत्थर तुड़वाया। इस करतब को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। जुलूस के दौरान जाट बाजार में कई बार युवाओं के बीच नोकझोंक हुई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें समझाया। आज जुलूस के दौरान सीकर में ड्रोन कैमरे से हर मूवमेंट की निगरानी रखी गई।
