बाड़मेर एसीबी ने बालोतरा जिले के गुड़ामालानी में कार्रवाई करते हुए 20 हजार 500 रुपए की रिश्वत लेते रेवेन्यू इंस्पेक्टर (भू-अभिलेख निरीक्षक) को गिरफ्तार किया है। खेत की नखेमबंदी करवाने की एवज रिश्चत राशि की डिमांड की थी। फिलहाल एसीबी टीम उसके घर व ऑफिस में सर्च ऑपरेशन चलाने के साथ जांच पड़ताल कर रही है। बाड़मेर एसीबी के एएसपी नरेंद्र कुमार अणखिया ने बताया- परिवादी ने हमे शिकायत दी थी। गुड़ामालनी नगर हल्के के आरआई (रेवेन्यू इंस्पेक्टर) नारायणराम मेरे खेत की नेखमंबदी के लिए रिश्वत की डिमांड कर रहा है। सत्यापन करवाने के दौरान रेवेन्यू इंस्पेक्टर ने 4 हजार रुपए लिए थे। मंगलवार को रेवेन्यू इंस्पेक्टर खोडाला में नेखमबंदी की कार्रवाई करने के लिए आए थे। कार्रवाई के बाद परिवादी से 20 हजार 500 रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। फिलहाल उसके घर व ऑफिस पर डॉक्यूमेंट चैक करने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है। सेड़वा में पकड़ा गया था रेवेन्यू इंस्पेक्टर 18 दिन पहले बालोतरा एसीबी ने बाड़मेर में भू-निरीक्षक (RI) को 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरआई ने नेखमबंदी रिपोर्ट बनाने के एवज में 32 हजार रुपए रिश्चत की डिमांड की थी। 12 हजार रुपए परिवादी से ले चुका था।
