“शुद्ध आहार मिलावट पर वार” अभियान के तहत फूड सेफ्टी टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही की। दो माह के दौरान अलवर, जयपुर, धौलपुर, हनुमानगढ़, जोधपुर, जालोर, राजसंमद, झुंझुनूं, बीकानेर सहित अन्य जिलों में कई खाद्य प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए और उनकी जांच की। जांच में 16 प्रोडेक्ट अनसेफ और मिलावटी मिलने पर उनकी बिक्री और डिस्प्ले पर 2 माह के लिए बैन लगा दिया। जबकि 13 संस्थानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। इसमें ज्यादातर उत्पाद घी है। जबकि कुछ कंपनियों की नमकीन, पान मसाला, आईसक्रीम समेत अन्य उत्पाद शामिल है। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया- ये कार्रवाई मई और 15 जून तक लिए नमूनों और उनकी जांच ​रिपोर्ट आने के बाद की गई। उन्होंने बताया- सैंपल लेने के बाद जब उनकी टेस्टिंग की गई तो रिपोर्ट में कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स के पैक्ड खाद्य पदार्थ असुरक्षित पाए गए हैं। इसे देखते हुए आगामी दो माह के लिए बेचान, सप्लाई, डिस्प्ले पर बैन लगाया है। इन उत्पादों के बेचान, डिस्प्ले पर लगाई रोक इन कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड