सिरोही के पावापुरी के पास गुरुवार शाम एक कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके से गुजर रहे एक ऑटो ड्राइवर ने इसका वीडियो बनाया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना राजमार्ग स्थित सिरोही सदर थाना क्षेत्र में हुई। सिरोही की ओर आ रही कार में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही कार में सवार लोग तुरंत बाहर निकल आए और सुरक्षित दूरी पर चले गए। कार में कितने लोग सवार थे और यह किसकी थी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। इसी दौरान, वहां से गुजर रहे एक ऑटो ड्राइवर ने अपने चलते ऑटो से ही इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार सड़क किनारे खड़ी है। उसके दरवाजे खुले हुए हैं और आग की लपटें कार के भीतर से बाहर तक फैल रही हैं। यह वीडियो सिरोही जिले में तेजी से फैल रहा है।