पाली शहर के हैदर कॉलोनी में सोमवार को करवाई करते हुए टीम ने एक बंद मकान में रंगाई छपाई का गोरखधंधा पकड़ा। टीम को देख युवक ने पड़ोसी के मकान पर सामान फेंक दिया। जिसे जब्त करने की करवाई की गई। साथ ही वाशिंग मशीन सहित अन्य कुछ सामान एक कमरे में रख कर उसे सील किया है। जो अवैध रूप से रंगाई छपाई का काम आ रहा था। युवक के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज करने के लिए लिखा है। नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि शहर के हैदर कॉलोनी में सीवरेज की होदी में रंगीन पानी आता हुआ टीम ने देखा तो जांच शुरू की। पड़ताल के दौरान हैदर कॉलोनी की एक गली में पहुंचे। जहां एक मकान पर ताला लगा मिला। ताला खोलने को बोला तो युवक एक बार तो आनाकानी करने लगा। ताला खुलवाकर देखा तो अंदर फर्श कलरफुल मिला। छत पर जाकर देखा तो पड़ोसी की छत पर रंगाई छपाई के काम आने वाले ड्रम सहित अन्य उपकरण मिले। जिसे जब्त करने की करवाई की गई। मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली थाने को लिखा। करवाई के दौरान नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण मंडल की टीम भी मौजूद रही।