डूंगरपुर जिले में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को जिला अस्पताल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से आयोजित इस समारोह का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना और अनमोल जीवन बचाने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित करना था। समारोह में उन जागरूक रक्तदाताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने कई बार रक्तदान कर गंभीर मरीजों और जरूरतमंदों को नया जीवन दिया है। इसके अलावा रक्त संग्रहण और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ब्लड बैंक और जिला अस्पताल के कर्मचारियों को भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सराहा गया। समाज को जागरूक करने के योगदान को सराहा
रेड क्रॉस सोसायटी के जिला अध्यक्ष डॉ. दलजीत यादव और महासचिव डॉ. गौरव यादव ने सभी रक्तदाताओं और चिकित्सा कर्मियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. दलजीत यादव ने नेत्रदान, रक्तदान, देहदान और अंगदान जैसे महादानों के प्रति समाज को जागरूक करने में डूंगरपुर शाखा के योगदान की सराहना की।
