राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीटीआई) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि प्रदेश में करीब 900 पदों पर पीटीआई भर्ती प्रस्तावित है, जिसकी विज्ञप्ति इसी महीने जारी कर दी जाएगी। कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि जून के अंतिम सप्ताह तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की योजना है। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए लगभग एक महीने का समय दिया जाएगा, ताकि सभी पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकें। सितंबर में प्रस्तावित भर्ती परीक्षा कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि पीटीआई भर्ती को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रदेशभर के हजारों अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा। बोर्ड का लक्ष्य है कि भर्ती प्रक्रिया को तय समय सीमा में पूरा कर योग्य उम्मीदवारों को जल्द नियुक्ति दी जा सके। भर्ती का पूरा विज्ञापन जून महीने में जारी किया जाएगा। आलोक राज ने बताया कि बोर्ड की ओर से तैयार किए गए प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सितंबर महीने में 13 तारीख को भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का सिलेक्शन किया जाएगा और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें आगे की नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। भर्ती परीक्षा के बाद रिजल्ट जारी कर सफल अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा कर पोस्टिंग दी जाएगी। भर्ती के लिए ये योग्यता होना जरूरी आयु सीमा
