धौलपुर में शुक्रवार को 3 दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना है। प्रदर्शनी की थीम “12 साल सेवा, सुशासन और जनकल्याण के” रखी गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन एडीएम हरिराम मीणा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने ऐसी प्रदर्शनियों को आमजन तक विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बताया। सरकार के विकास कार्यों को दर्शाया
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी नीरजा शर्मा, भाजपा नेता शिवचरण कुशवाहा और पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह बघेल सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनी में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को दर्शाया गया है। इन कार्यों को चित्रों, आंकड़ों और सूचना पटलों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विकास कार्यों की सराहना की।