अलवर जिले सहित आसपास के क्षेत्र में गुरुवार देर शाम को अंधड़, बारिश व ओले एक साथ आए। दिन में करीब 42 डिग्री सेल्सियस तापमान था। गर्मी से आमजन पसीने से तरबतर रहा। लेकिन शाम को बारिश से गर्मी से राहत मिली। पिछले चार दिनों से जिले में शाम के समय मौसम बदला है। दिन में भीषण गर्मी से राहत शाम की बारिश व तेज हवाओं से मिली है। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे मौसम में अचानक ठंडक घुल गई। दिन में ‘लू’ के थपेड़े, शाम को ‘कूल-कूल’ एहसास इससे पहले, गुरुवार का दिन बेहद कष्टदायक रहा। सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे थे और दोपहर में गर्म हवाएं (लू) चल रही थीं। उमस के कारण लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन शाम को हुई इस प्री-मानसून बारिश ने झुलसाने वाली गर्मी से पूरी तरह निजात दिला दी। अलवर में पिछले चार दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। दोपहर तक तीखी धूप और शाम होते ही अंधड़-बारिश का दौर चल रहा है। दिन का पारा जहां 42 डिग्री के पास था, वहीं शाम की बारिश और ओलावृष्टि के बाद इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई है। शाम को अचानक 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने पेड़ और होर्डिंग्स को हिलाकर रख दिया। 15 जून से बढ़ेगी प्री-मानसून एक्टिविटी, 24 जून तक मानसून की एंट्री मौसम विभाग के अनुसार, एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से अलवर समेत जयपुर और भरतपुर संभाग में आगामी 14 जून तक तेज अंधड़, आकाशीय बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। 12 से 14 जून तक दोपहर बाद धूलभरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
15 जून से बड़ा बदलाव 15 जून से पूरे प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां रफ्तार पकड़ेंगी, जिससे गर्मी से पक्का इलाज मिलेगा। 24 जून के आसपास मानसूर दस्तक दे सकता है।
