पाली जिले के प्रभारी मंत्री झाबरसिंह खर्रा गुरुवार को पाली पहुंचे। सर्किट हाऊस में उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए सरकारी की उपलब्धियों के बारे में बताया। शहर में जगह-जगह सरकारी जमीन पर हो रखे अतिक्रमण के सवाल पर उन्होंने निगम आयुक्त को अतिक्रमण चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर में संचालित हो रहे विवाह स्थलों की जांच कर वहां पार्किंग या अन्य सहित सुविधाओं को पूरा करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर में संचालित हो रही होटलों-रेस्टोरेंट की भी जांच करने के निर्देश दिए। बेनीवाल के नोटिस का देंगे जवाब
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के कमेंट को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल की ओर से दिए गए कानूनी नोटिस को लेकर मंत्री खर्रा ने कहा कि उसका भी जवाब दिया जाएंगा। राजनीति में मर्यादा रखना जरूरी होता है। अधिकारियों की ली बैठक
इससे पहले उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। और बरसात के दौरान शहर में जल भराव की स्थिति फिर से न हो इसको लेकर निर्देश दिए। इसके साा ही पेयजल, बिजली की आपूर्ति, मौसमी बीमारियों, पौधरोपण सहित कई मुद्दों पर बात करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।