पाली शहर के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 37 साल के युवक की सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। देर रात खाना खाने के बाद युवक के सीने में भारीपन और तेज दर्द की शिकायत हुई। साथ ही उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। अचानक कमजोरी महसूस होने, चक्कर आने और ज्यादा पसीना आने लगा। तबीयत बिगड़ने पर केंद्र के कर्मचारियों ने उसे पानी पिलाया और कूलर के सामने बैठाया। इसी दौरान वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। केंद्र प्रबंधन उसे तुरंत इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर लक्षणों के आधार पर हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। रात को अचानक बिगड़ी तबीयत औद्योगिक नगर थाने के एएसआई ओमप्रकाश जोशी ने बताया कि 37 साल का युवक 2024 से पाली के नशा मुक्ति केंद्र में रह रहा था। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह सो गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मंगलवार को बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की। ——————————————————- यह खबर भी पढ़ें… सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत: एक महीने की छुट्टी पर आया था घर, 8 दिन बाद लौटना था ड्यूटी पर एक महीने की छुट्टी लेकर घर आए सेना के 44 वर्षीय जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान कुचील इलाके के चीताखेड़ा गांव का निवासी था और वर्तमान में कोटा की 518 एएससी बटालियन में तैनात था। (पूरी खबर पढ़ें)
