नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां जेडीए ने सड़क चौड़ी करने के लिए 125 से ज्यादा अवैध निर्माण हटाए। इस दौरान कई इलाकों में इंटरनेट बंद रहा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. जयपुर में अतिक्रमण हटाए, कई इलाकों में इंटरनेट बंद रहा
जयपुर के जगतपुरा में जेडीए ने अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। नंदपुरी सड़क की चौड़ाई 80 फीट करने के लिए 5 धार्मिक स्थल समेत 125 से ज्यादा अवैध निर्माण हटाए गए। इस दौरान कई इलाकों में इंटरनेट बंद रहा और हजारों पुलिसकर्मी तैनात रहे। पूरी खबर पढ़ें 2. ‘गहलोत के सांस लेने के पीछे भी राजनीति होती है’
गहलोत के पायलट को लेकर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- कांग्रेस में सचिन पायलट को नई जिम्मेदारी देने की चर्चा चल रही है, इसलिए गहलोत छटपटा रहे हैं। राजेंद्र राठौड़ ने कहा- अशोक गहलोत वो नेता हैं, जो सांस भी लेते हैं, तो उसके पीछे भी कोई राजनीति रहती है। पूरी खबर पढ़ें 3. बीज निगम के डायरेक्टर को 5 दिन की रिमांड पर भेजा
नकली मूंगफली बीज घोटाले में ढाई करोड़ की रिश्वत मामले में गिरफ्तार बीज निगम के नामित निदेशक समेत 6 आरोपियों को एसीबी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। नकली बीज के सैंपल पास कराने, कार्रवाई नहीं करने और बीज वापस गुजरात भेजने की एवज में घूस ली गई थी। पूरी खबर पढ़ें 4. बेकाबू ट्रेलर ने बुजुर्ग को कुचला, 100 फीट तक घसीटा
कोटपूतली-बहरोड़ में सरियों से भरे ट्रेलर के कुचलने से बुजुर्ग की मौत हो गई। बेकाबू ट्रेलर सर्विस लाइन के डिवाइडर पर चढ़ता हुआ होटल की पार्किंग में घुस गया। इस दौरान वहां खड़े बुजुर्ग ने भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन ट्रेलर उसे 100 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। पूरी खबर पढ़ें 5. इन्फ्लूएंसर ने जिसे ब्लॉक किया, उसने किया टॉर्चर
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई के जहर खाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बनाड़ थाने में दर्ज FIR में कहा गया कि गलत कमेंट पर 3 साल पहले एक आईडी को अनिता ने ब्लॉक कर दिया था। इसी बात की खुन्नस में उसे टॉर्चर और ट्रोल किया गया, जिससे वह डिप्रेशन में आ गई थीं। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर 2 ट्रेलर से भिड़ा, 1 की मौत
अजमेर जिले के होकरा गांव में 2 ट्रेलर और एक टैंकर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में 1 ट्रेलर के ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रेलर और टैंकर का ड्राइवर घायल हो गया। हादसे के बाद इंडियन ऑयल के टैंकर से डीजल का रिसाव हो गया। पूरी खबर पढ़ें 7. प्रेग्नेंट नर्स प्रदर्शन करने सड़क पर उतरी, 1 नर्स बेहोश हुई
अजमेर के JLN हॉस्पिटल में 227 नर्सिंग ऑफिसरों को हटाए जाने के विरोध में हड़ताल चल रही है। अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे नर्सिंग ऑफिसर सोमवार सुबह बच्चों को भी साथ लेकर पहुंचे। कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन में एक प्रेग्नेंट नर्स भी आई। इस दौरान एक महिला नर्सिंगकर्मी बेहोश हो गई। पूरी खबर पढ़ें 8. बेटी ने सुसाइड की कोशिश की, हॉस्पिटल जा रहे पिता की मौत
उदयपुर में नाबालिग बेटी के सुसाइड की कोशिश के बाद हॉस्पिटल जा रहे पिता और बेटे की बाइक निर्माणाधीन पुलिया पर बेकाबू होकर सीमेंट के पाइप से टकरा गई। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिया बनाने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. हिरण को बेटी मानकर पाला, मेहंदी लगाकर विदाई दी
जोधपुर के इस्लामनगर गांव में एक परिवार ने हिरण को कुत्तों से बचाकर घर लाया और 3 महीने तक बेटी की तरह देखभाल की। वन विभाग की टीम उसे लेने पहुंची तो परिवार ने हिरण के शरीर और पैरों पर मेहंदी लगाकर विदाई दी। इस दौरान परिवार की आंखों में आंसू थे। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. राज्यसभा चुनाव के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी कल
राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 9 जून को होगी। 11 जून तक नाम वापस ले सकते हैं। तीनों सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा से सतीश पूनिया, अलका गुर्जर और कांग्रेस से नीरज डांगी ने नामांकन भरा है।