राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां 7 दिन बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग ने सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए। अब राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में 20 जून की जगह 28 जून तक अवकाश रहेगा। स्कूल 29 जून से स्कूल खुल जाएंगे। वहीं प्रिंसिपल फिर से स्कूलों में 2 दिन का अवकाश जारी कर सकेंगे। पहले इसे 1 दिन का कर दिया था। दरअसल, शिक्षा विभाग ने 20 जून तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित की थी। 21 जून को रविवार होने के कारण स्कूल 22 जून से खुलने थे, लेकिन लगातार पड़ रही गर्मी और शिक्षक संगठनों की मांग के बाद सरकार ने अवकाश अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। 43 दिन की होंगी गर्मियों की छुट्टियां आदेश के अनुसार इस साल स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां 43 दिन हो गई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए आधिकारिक आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जयपुर में 22 मई को शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात कर गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग रखी थी। उस दौरान शिक्षा मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया था। इसके बाद शिक्षा विभाग स्तर पर प्रस्ताव तैयार किया और शासन सचिव की स्वीकृति के बाद आदेश जारी कर दिया। …. ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां बढ़ाईं:शिक्षकों के आंदोलन के बाद शिक्षा विभाग ने मांगें मानी थीं, अब 29 जून को स्कूल खुलेंगे राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां (ग्रीष्मावकाश) 28 जून तक बढ़ा दी गई हैं। 22 जून से स्कूल खुलने थे। अब स्कूल 29 जून को खुलेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)