जोधपुर के बनाड़ थाने में एक युवक से 7 लाख रुपए की साइबर ठगी हुई। वहीं सेंट्रल जेल में बंदी आपस में भिड़ गए। इसे लेकर रातानाड़ा थाने में मामला दर्ज हुआ है। वहीं एयरपोर्ट थाने में मारपीट और तोड़फोड़ का मामला दर्ज किया गया है। पढ़ें शहर की क्राइम न्यूज… युवक से 7 लाख रुपए ठगे बनाड़ थाने में युवक ने मामला दर्ज कर बताया कि 31 मई को उसके साथ 7 लाख रुपए की ठगी हुई थी। थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया- खोखरिया निवासी के साथ धोखाधड़ी से 7 लाख 10 हजार रुपए हड़प लिए गए। इसे लेकर जयपुर साइबर पुलिस में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। सेंट्रल जेल में भिड़े बंदी रातानाड़ा थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदी आपस में भिड़ गए। रातानाड़ा पुलिस के अनुसार विचाराधीन बंदी रमेश ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसके साथ जेल में सीताराम, रामप्रकाश और श्यालमलाल ने मारपीट की थी। घटना 3 जून की है। पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज किया है। होटल में गार्ड के साथ मारपीट, तोड़फोड़ की एयरपोर्ट थाना पुलिस ने गार्ड के साथ मारपीट और होटल में तोड़फोड़ के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। भंवरलाल ने बताया- 6 जून को सुबह 5:40 बजे काले रंग की थार और सिल्वर रंग की गाड़ी में 10 से 12 लोग आए थे। इस दौरान उन्होंने मारपीट की। इतना ही नहीं कार और बाइक को भी नुकसान पहुंचाया। इसके साथ ही ऑफिस में भी तोड़फोड़ की।

You missed