जहर खाने वाली इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई के केस में पहली एफआईआर दर्ज हुई है। उनके पति दीनाराम ने जोधपुर के बनाड़ थाने में शनिवार (6 जून) को केस दर्ज कराया है। घटना के 4 दिन बाद हुई रिपोर्ट में आरोप है अनीता की इंस्टाग्राम आईडी पर पर गलत कमेंट कर ट्रोल किया गया था। इन्फ्लूएंसर ने जहर खाने से पहले दो सोशल मीडिया पोस्ट भी की थी। इसके कुछ देर बाद ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अनीता ने कहा – औरतों का मरना आसान नहीं, बहुत मुश्किल है। फिर जहर खा लिया था। पति ने कुछ इन्फ्लूएंसर्स और परिवार के लोगों पर लगाया आरोप घटना के बाद इन्फ्लूएंसर के पति दीनाराम का कहना था कि कुछ लोकल इन्फ्लूएंसर और मेरे परिवार के लोग मिलकर मेरी पत्नी को ट्रोल कर रहे थे। उन्होंने बताया- परिवार के लोगों ने कहा था कि दूसरे लोगों से तेरी बेइज्जती करवाएंगे। इन लोगों ने मिलकर उसे सुसाइड के लिए उकसाया है। पति दीनाराम ने बताया- वॉट्सएप पर भी कई मैसेज किए गए थे। इसके सबूत और रिकॉर्डिंग भी हमारे पास हैं। एफआईआर मालाराम व अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। ICU में एडमिट हैं अनीता बिश्नोई दरअसल, जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ (गोदारों की ढाणी, बालाजी फार्म हाउस) की रहने वाली अनीता ने 3 जून की सुबह करीब 11:30 बजे जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत एमडीएम हॉस्पिटल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसी रात उन्हें आईसीयू (ICU) में शिफ्ट कर दिया गया था। MDM हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉ. विकास राजपुरोहित ने शनिवार को अनीता बिश्नोई की हेल्थ अपडेट्स देते हुए बताया था- ICU में इलाज चल रहा है। अभी उन्हें किसी भी तरह के वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं है। डॉक्टर्स बोले- 2 दिन बाद बयान देने की स्थिति में होंगी डॉक्टर्स का कहना है कि- अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। संभवत: 2 दिन बाद वह बोलने या फिर बयान देने की स्थिति में आ जाएंगी। जो जहर लिया था, उसकी डिटेल मंगवाई थी। इसमें पता चला कि दो तरह का कॉम्बिनेशन था। यह कॉम्बिनेशन शरीर में लंग्स, हार्ट, रेस्पिरेटरी (सांस लेने) सिस्टम, ब्रेन और मल्टीपल ऑर्गन्स को इफेक्ट करता है। हमने समय पर इलाज शुरू कर दिया था। …. अनीता बिश्नोई से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जहर पीने वाली इन्फ्लूएंसर के पति बोले-हमारी बात सुन रही:इशारों में बताया अब ठीक हैं; उनके कपड़ों को लेकर कमेंट से परेशान थीं जोधपुर में जहर पीने वाली इन्फ्लूएंसर की हालत में सुधार:भांजा बोला- ऑनलाइन गेम के खिलाफ वीडियो बनाने पर आईडी करवा दी थी बंद ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लूएंसर ने पी लिया जहर:सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी इन्फ्लूएंसर ने लाइव आकर जहर पीया, बोलीं- मरना बहुत मुश्किल,VIDEO:कहा- 8 लोगों ने इज्जत पर कीचड़ उछाला, जान से मारने की भी धमकी दी

You missed