बीकानेर में ACB को प्राइवेट बस में सफर कर रहे युवक के पास 85 लाख रुपए नकद मिले। पूछताछ में सामने आया है कि ये रकम बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के श्रीगंगानगर स्थित ठिकाने पर पहुंचाई जानी थी। युवक के इनपुट के बाद एसीबी की दूसरी टीम ने बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के घर पर छापा मारा, जहां से 1 करोड़ 58 लाख रुपए कैश मिले। एसीबी ने 2 कार्रवाई में कुल 2.43 करोड़ रुपए कैश बरामद किए। एसीबी टीम बस से पकड़े गए युवक स्वतंत्र ज्याणी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में जुगल किशोर बिश्नोई से भी पूछताछ की जाएगी। पहले देखिए ACB की कार्रवाई से जुड़ी 4 तस्वीरें… 90 लाख बस में इधर-उधर होने का इनपुट था
बीकानेर ACB के ASP आशीष कुमार ने बताया- रविवार को सूचना मिली थी कि बेनामी संपत्ति और अवैध धन के मामले से जुड़े कुछ लोग बड़ी राशि को बीकानेर से श्रीगंगानगर भेजने की तैयारी में हैं। एक युवक के माध्यम से बस के जरिए करीब 90 लाख रुपए श्रीगंगानगर पहुंचाने की सूचना थी। थैलों और गत्तों में मिले 85 लाख
ASP ने बताया- एसीबी टीम ने पुलिस की मदद से नाकाबंदी करके लूणकरणसर थाना क्षेत्र के पास बीकानेर से श्रीगंगानगर जा रही प्राइवेट बस को रुकवाया। बस में बैठे युवक स्वतंत्र ज्याणी की तलाशी के दौरान थैलों और गत्ते के अलग-अलग बॉक्स से 85 लाख रुपए बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने बताया कि ये रकम श्रीगंगानगर में जुगल किशोर बिश्नोई के एक ठिकाने पर पहुंचाई जानी थी। दो बार सर्च में 1 करोड़ 58 लाख मिले
ACB के ASP विनोद कुमार ने बताया- युवक के कबूलनामे के बाद ACB की दूसरी टीम ने बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के बीकानेर के जयपुर रोड स्थित मयूर विहार स्थित घर पर छापा मारा था। सर्च में यहां पर 1.58 करोड़ रुपए कैश मिले। अब ACB की टीम रकम से जुड़े सोर्स के बारे में पूछताछ कर रही है। डोटासरा ने बताया- कृषि विभाग में कमीशनखोरी और उगाही का खेल
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे भाजपा सरकार के संरक्षण में डकैती बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- कृषि विभाग में छापेमारी की आड़ में कमीशनखोरी और उगाही का खेल चल रहा है। आज ACB ने राजस्थान राज्य बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई और उसके रिश्तेदार स्वतंत्र ज्याणी को 2.43 करोड़ की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि ये रिश्वतखोर बीकानेर-सीकर के अलावा जोधपुर, भीलवाड़ा और श्रीगंगानगर में छापेमारी के दौरान कृषि मंत्री किरोड़ीलाल जी के साथ थे। जोधपुर और सुजानगढ़ में भी कार्रवाई के नाम पर करोड़ों रुपए ऐंठने की बात सामने आ रही है। अब स्पष्ट हो गया है कि कृषि मंत्री के साथ और उनका आदेश लेकर जो लोग कार्रवाई का चेहरा बनकर घूमते थे, वही करोड़ों की सौदेबाजी करते पकड़े गए हैं। भाजपा सरकार के संरक्षण में डकैती…कल मैंने कहा था कि कृषि विभाग में छापेमारी की आड़ में कमीशनखोरी और उगाही का खेल चल रहा है। आज ACB ने राजस्थान राज्य बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई और उसके रिश्तेदार स्वतंत्र ज्याणी को 2.43 करोड़ की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया… pic.twitter.com/Ce9bQRVrUW— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) June 7, 2026
ये खबर भी पढ़ें SDM काजल मीणा को 60 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा:रीडर और UDC भी गिरफ्तार; घूस के रुपयों के अलावा 4 लाख कैश मिले करौली जिले के नादौती में एसीबी ने SDM काजल मीणा, रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की कार्रवाई के दौरान SDM ऑफिस से रिश्वत के रुपयों के अलावा 4 लाख रुपए और बरामद हुए। SDM ने खातेदारी जमीन के मालिकों के बीच बंटवारे को लेकर फैसला देने के एवज में 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। पूरी खबर पढ़ें