कोटा। भामाशाह कृषि उपज मंडी में शनिवार को सभी कृषि जिंसों की कुल आवक लगभग 50 हजार कट्टे रही। कारोबार के दौरान सोयाबीन में 200 रुपए तथा चना में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सरसों के भाव 100 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहे। मंडी में लहसुन की आवक लगभग 16 हजार कट्टे रही। लहसुन के भाव 4,400 से 16,000 रुपए तथा ऊटी लहसुन के भाव 16,000 से 17,500 रुपए प्रति क्विंटल रहे। किराना बाजार में सोयाबीन रिफाइंड तेलों के भाव में मामूली गिरावट रही।
