कोटा। अनंतपुरा थाना क्षेत्र में एक 31 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर लंबे समय से प्रताड़ित करने और धमकियां देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लगातार मानसिक तनाव के कारण महिला ने यह कदम उठाया। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब महिला की सात वर्षीय बेटी ट्यूशन जाने से पहले घर पहुंची और अपनी मां को कमरे में अचेत अवस्था में देखा। पुलिस के अनुसार मृतका किरण (31) क्रशर बस्ती की निवासी थी। शनिवार को उसकी बेटी घर पहुंची तो मां की हालत देखकर घबरा गई।