भामाशाह कृषि उपज मंडी में गुरुवार को सभी कृषि जिंसों की कुल आवक लगभग 50 हजार कट्टे रही। गेहूं में 20 रुपए तथा सोयाबीन में 50 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गई। लहसुन की आवक लगभग 16 हजार कट्टे रही। इसके भाव 4,400 से 16,800 रुपए प्रति क्विंटल रहे। किराना बाजार में स्थिरता बनी रही।