कोटा में गुरुवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। गुरुवार को इस साल सीजन में पहली बार दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। गुरुवार को दिन का पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से काफी अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान बढ़ने से अब रातें भी तपने लगी हैं, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने 31 मई तक हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सुबह 8 बजे से ही तेज धूप व गर्म हवा ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया है। कूलर और पंखे भी बेअसर साबित हो रहे हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। स्थिति ये है कि सुबह 11 बजे ही पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया। शहर लू के असर से झुलस रहा है। दोपहर में सड़कों पर अधिकतर सन्नाटा पसरा रहा। दिन में सन्नाटा, ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लोगों की आवाजाही कम रही। बाजारों में भी सामान्य दिनों के मुकाबले कम भीड़ नजर आई। लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते दिखाई दिए। नए कोटा में गर्मी से बचाव के लिए गन्ना जूस ठेले पर कूलर लगाया गया है। अब तो स्थिति ये है कि दिन के साथ रातें भी तप रही हैं। सबसे गर्म रात, पानी और बिजली की खपत बढ़ी बुधवार को न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे गर्म रात कोटा में रेकॉर्ड की गई। नौतपा के चलते इन दिनों तेज गर्मी में घरों में दिन-रात कूलर चल रहे हैं, जिससे पानी व बिजली की खपत सामान्य दिनों के मुकाबले दुगनी हो गई है। बढ़ती गर्मी के चलते नगर निगम इन दिनों में वॉटर स्प्रिंकलर कैनन के जरिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
पिछले 5 दिनों का तापमान