खैरथल-तिजारा जिले की मुंडावर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक शातिर बदमाश को दो अवैध 12 बोर देशी कट्टों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है, जिसका उपयोग संदिग्ध गतिविधियों में किया जा रहा था। तलाशी में मिले दो अवैध देशी कट्टे मुंडावर थाना प्रभारी मोहर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोकेश पुत्र सुरेश प्रजापत (22) निवासी मातौर, खैरथल के रूप में हुई है। आरोपी को रविवार को तिनकीरूडी बस स्टैंड के पास मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। वह उस समय अपनी स्विफ्ट कार में सवार था। तलाशी लेने पर उसके पास से दो अवैध देशी कट्टे बरामद हुए। नेटवर्क को लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस पुलिस अब आरोपी लोकेश से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क और अन्य आपराधिक वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के आपराधिक संपर्कों को लेकर भी महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनकी पड़ताल जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुंडावर थाना प्रभारी मोहर सिंह मीणा के साथ सहायक उप निरीक्षक सुभाषचंद, हेड कॉन्स्टेबल रघुवर और कॉन्स्टेबल राकेश शामिल थे।
