चूरू की अखिल भारतीय रैगर महासभा ने शनिवार को गंगा माता मंदिर में टोबैको कंट्रोल कैंपेन के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. सत्यनारायण धोलपुरिया का सम्मान किया। यह सम्मान उन्हें टोबैको कंट्रोल कैंपेन 2025-26 के सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा राजस्थान सरकार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। डॉ. धोलपुरिया को विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई) पर भी सम्मानित किया जाएगा। महासभा ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें शॉल और साफा पहनाकर सम्मानित किया। रैगर महासभा के जिलाध्यक्ष हजारीमल बाकोलिया ने कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि डॉ. धोलपुरिया की उपलब्धि पर समाज को गर्व है। तहसील चूरू इकाई के महासचिव पूनमचंद बाकोलिया ने स्वागत भाषण दिया, जबकि चूरू तहसील अध्यक्ष विजेंद्र कानखेड़िया ने समाज उत्थान में डॉ. धोलपुरिया के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. धोलपुरिया ने राजस्थान सरकार द्वारा तंबाकू सेवन के घातक परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सरकार द्वारा उन्हें यह पुरस्कार दिया जा रहा है। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र बाकोलिया, देवीदत्त गढ़वाल, चानणमल बाकोलिया, बिड़दीचंद रसगनिया, गणेश कुमार गहनोलिया, डॉ. अमित कानखेड़िया, डॉ. राजेंद्र गहनोलिया, डॉ. तनुजा बाकोलिया और डॉ. मनीषा बाकोलिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर आनंद रछोया, गणेशनारायण माछलपुरिया, जगनलाल अलवरिया, हंसराज सबलानिया, हंसराज रसगनिया, ताराचंद कानखेड़िया, पवन बाकोलिया, रामचंद्र बाकोलिया, सुरेश बाकोलिया, शिवलाल खटनावलिया, भंवरलाल माछलपुरिया, धन्नाराम माछलपुरिया, बाबूलाल अलवरिया और प्रकाश गढ़वाल सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे।

You missed