नाथद्वारा में श्रीमाली ब्राह्मण समाज युवा संगठन द्वारा आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हुआ। नाथद्वारा के लाल बाग स्थित दामोदर लाल महाराज खेल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में श्रीजी नाइट राइडर (नाथद्वारा), गरुड़ा मेवाड़, दवे एक्सपोर्टस, बांसवाड़ा बैटलर्स, यूनाइटेड ब्रदर्स, अवधूत जालोर, युवा संगठन नाथद्वारा, एसबीएस सूरत, टाइटंस, प्रिंस एंटरप्राइज, बागोल रॉयल्स एवं लीजेंड्स सहित कुल 12 टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। सभी लीग और प्रारंभिक मुकाबले 8-8 ओवर के खेले जा रहे हैं, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रविवार को 10-10 ओवर के होंगे। प्रतियोगिता में अंपायर की जिम्मेदारी कपिल पुरोहित, विमल सालवी एवं पूरण सिंह राजपूत निभा रहे हैं, वहीं स्कोरर की भूमिका लक्षित निभा रहे हैं। इस अवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज युवा संगठन के अध्यक्ष पूरण प्रकाश श्रीमाली, हितेश श्रीमाली, ऐश्वर्य श्रीमाली, नितिन श्रीमाली, योगेश श्रीमाली, कपिल श्रीमाली, चंद्रेश श्रीमाली, महेश श्रीमाली, दीपक श्रीमाली सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से जोड़कर सामाजिक एकता, भाईचारा और खेल भावना को बढ़ावा देना है।
