उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को मेहंदीपुर धाम पहुंचकर स्वयंभू बालाजी महाराज के दर्शन किए। रावत के मंदिर पहुंचने पर ट्रस्ट पदाधिकारी ने उनकी अगवानी की, इसके बाद गर्भगृह के सामने पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए। मंदिर के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने उन्हें टीका लगाया व माला पहनाकर स्वागत किया। महंत निवास में पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने नरेशपुरी महाराज से धार्मिक व आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। महंत ने उन्हें मोदक प्रसादी भेंट की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जिला उपाध्यक्ष गुलाब बैरवा, जिला महामंत्री लेखपाल कसाना, गौरी देवी पाटन, लोकेश मीणा सीमला समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री गहलोत ने किए दर्शन जयपुर से करौली जाते वक्त सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने मेहंदीपुर बालाजी धाम में पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना करते हुए बालाजी महाराज से जनकल्याण की प्रार्थना की। मंत्री गहलोत ने मंदिर पीठाधीश्वर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि बालाजी महाराज की कृपा से पूरे प्रदेश में शांति, समृद्धि और जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त हो तथा सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

You missed