मोगा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न इलाकों से हेरोइन (चिट्टा) और नशीली गोलियों के साथ एक महिला सहित कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी (DSP) सिटी जतिंदर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस की अलग-अलग टीमों ने गश्त और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाकर इन नशा तस्करों को दबोचा है। डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी 13 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में संबंधित थानों में NDPS एक्ट के तहत मुकदमों की कॉपियां दर्ज कर ली गई हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि यह नशा कहाँ से लेकर आते थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे। किस थाना क्षेत्र में कितनी गिरफ्तारी
