जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए लुटेरों ने एक बार फिर आतंक मचाया है। ताजा मामला थाना मकसूदां से महज 600 मीटर की दूरी पर स्थित वार्ड नंबर 84 से सामने आया है। यहां जंगलात महकमा के पास बाइक सवार दो बेखौफ स्नैचरों ने एक महिला को निशाना बनाया। लुटेरों ने सरेआम महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। इस दौरान महिला अपने छोटे बच्चों के साथ जान बचाने के लिए गली में चीखती-चिल्लाती हुई भागती नजर आई। यह पूरी खौफनाक वारदात पास ही गली में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पीड़ित महिला अपने छोटे बच्चों के साथ गली से गुजर रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक वहां पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला के गले में सोने की चेन देखी और उसे लूटने का प्लान बनाया। बाइक चालक कुछ दूरी पर रुक गया, जबकि दूसरा युवक पैदल ही महिला के पीछे की तरफ झपट्टा मारने के लिए भागा। बच्चों को खींचकर भागती रही मां सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जैसे ही महिला को खतरे का अहसास हुआ, वह डर गई। अपने और बच्चों के बचाव के लिए वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला ने लुटेरे से बचने के लिए गली में दौड़ लगा दी। इस दौरान उसके छोटे बच्चे सहम गए और उनसे इतनी तेज भागा नहीं जा रहा था। फुटेज में साफ दिख रहा है कि बेबस मां अपने बच्चों का हाथ पकड़कर उन्हें जबरन खींचते हुए जान बचाने के लिए भागती रही। लेकिन बेखौफ स्नैचर के सिर पर खून सवार था। उसने महिला को घेर लिया और जबरन उसके गले से सोने की चेन नोच ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। लोगों ने किया पीछा, पर चकमा दे गए लुटेरे महिला और बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के घरों के लोग तुरंत बाहर निकल आए। जब तक लोगों को माजरा समझ आता, स्नैचर भाग रहे थे। कुछ स्थानीय युवकों ने हिम्मत दिखाकर बाइक सवार स्नैचरों का पीछा भी किया, लेकिन शातिर अपराधी तंग गलियों का फायदा उठाकर मौके से रफूचक्कर होने में कामयाब रहे। घटना की सूचना मिलते ही मकसूदां थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता क्या बोली जानकारी देते हुए प्रिया देवी ने बताया की वो दुकान में काम करती है।आज जब वह अपने बच्चे के साथ वापिस आ रही थी, तो बाइक पर पीछे से आये दो नकाबपोश लुटेरों ने उसे रोक लिया। जिसके बाद लुटेरे उसे बच्चा और फोन सौंपने के लिए धमकाने लगे। महिला जब इसका विरोध किया, तो लुटेरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। महिला ने डट कर लुटेरों का मुकाबला किया और अपने बच्चे की जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना 1 के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बाबा दादा मल इलाके में यह घटना हुई है। महिला ने बहादुरी से लूट की कोशिश नाकाम किया है।
